एक साथी कर्मचारी के लिए विद्युत ठेका श्रमिकों का धरना प्रदर्शन
टाटा पावर वेस्टर्न ओडिशा डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के ठेका श्रमिकों ने आज ओडिशा विद्युत कर्मचारी महासंघ के बैनर तले धरना दे दिया है। ठेका श्रमीकों ने यह धरना टी पी ओ डबल्यू डी एल के , राउरकेला डिवीजन के अधीन कार्य करने वाले ज्ञानेंद्र मलिक को बिना कारण के, कार्य से निकालने का नोटिस जारी किये जाने के कारण दिया है।
टी पी डबल्यू ओ डी एल के राउरकेला डीवीजन द्वारा लिया गया इस निर्णय से सभी ठेका कर्मियों मे उबाल व आक्रोश है। इस मुद्दे पर बीते गुरुवार की शाम सभी ने विभागीय पदाधिकारियो से बातचीत की थी।लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आज धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।





