एक्सन मोड़ में तालचर प्रशासन
अनुराग अचार्य ( संवाददाता )
तालचर : कोविड संक्रमण की दुसरी पाली पहले कि अपेक्षा ज्यादा भयावाह हो गई है जिसे देखते हुए सभी राज्य सरकारे अपने स्तर पर इससे निपटने कि कोशिश कर रहा है | प्रत्येक अंचल में कोविड का विस्तार रोकने के लिए तरह-तरह के उपाए किये जा रहे है |
ओडिशा में अनुगुल जिला के तालचर अंचल में भी कोविड के विस्तार को रोकने के लिए बाहर से आने वालों पर कड़ी नज़र रखा जा रहा है | कोइला नगरी में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्थानीय प्रशासन शक्त नज़र आ रही है |
तालचर अंचल में आठ कोयला खाने है ,इन खानों में बहुयात में दुसरे जिले व राज्य के मजदूर काम करते है ,जिससे इन मजदूरों का आपने गृह क्षेत्र में आना-जाना लगा रहता है | इन प्रवासी मजदूरों की जानकारी के लिए कोइलांचल में जगह जगह पर लोंगों का परिचय पत्र और मास्क की जांच कि जा रही है |





