उप रेंजर की काली कमाई अब सामने आने लगी है

अबतक 390 ग्राम सोना और 8.37 लाख रुपये बरामद हुए है,फिलहाल जाँच जारी है।

उप रेंजर की काली कमाई अब सामने आने लगी है

असित कुमार पटनायक, उप रेंजर, बिसरा वन रेंज, राउरकेला वन प्रभाग, जिला- सुंदरगढ़ द्वारा एकत्र की गई अवैध धन की जांच जारी है, ओडिशा सतर्कता विभाग द्वारा ली जा रही तलाशियों पर आगे की अपडेट।
20.5.2025 को असित कुमार पटनायक, उप रेंजर, बिसरा वन रेंज, राउरकेला वन प्रभाग, जिला- सुंदरगढ़ के सतर्कता विभाग के हत्ते चढ़ने के बाद आगे की जांच जारी है।

एक वाहन मालिक से उसके वाहन का किराया जारी करने के लिए 18,000/- रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में, सतर्कता टीमों द्वारा धरे जाने के बाद, श्री पटनायक से जुड़े 4 स्थानों पर एक साथ तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान, राउरकेला के बसंती कॉलोनी स्थित उनके आवासीय घर से 8.37 लाख रुपये नकद बरामद किए गए और लगभग 390 ग्राम सोना बरामद किया गया। मामले की जांच जारी है।