आशाकर्मीयो एवं महिला समूहो द्वारा लोगो को निरोगी वातावरण देने का प्रयास

आशाकर्मीयो एवं महिला समूहो द्वारा  लोगो को निरोगी वातावरण देने का प्रयास

राउरकेला शहर के निकटवर्ती बस्ती अंचल रामटोली और उत्तम बस्ती में आशाकर्मी झरना माहाराणा के नेतृत्व मेंआशाकर्मी और महिला समूह के सदस्यों ने बदलते मौसम में होने वाली मलेरिया, डेंगू, जैसे बीमारियों से बस्ती वासियों को बचाने के लिए बस्ती अंचल में साफ सफाई कर लोगो को इसके प्रति जागरूक किया। 


आशाकर्मी झरना महाराणा ने अपने सहयोगीयो की मदद से अंचल के आंगनबाडी़ केन्द्रो और विद्यालयों में आगामी 12 अगस्त को 1वर्ष से 5 वर्ष के बच्चों को विटामिन "ए" और कृमि नाशक दवाएं तथा 6 वर्ष से 19 वर्ष तक के लोगो को कृमि नाशक दवाएं देने की घोषणा भी की। 
आशाकर्मी झरना महाराणा को इस कार्य में जिला कार्यक्रम प्रबंधक (शहराँचल) सष्मिता गोस्वामी, महिला समूह "ए"की अध्यक्षा सादेश्वरी लोहरा,महिला समूह "बी" की अध्यक्षा सूलामी भूमिज, महिला समुह "सी"की अध्यक्षा सौदामनी साहू, आदि अपने समूह के सदस्यों के साथ सहयोग कर रहे है। इन सदस्यों में बीना लोहार, संगीता पंडा़, गीता लाक्रा, दुर्गा बांकिरा, संगीता मुखी, सुनीता लोहार, उषा सिंह, अनीता तांति, बिष्णु प्रिया साहू, के साथ तकरीबन 35 महिलाएं शामिल है।

झरणा महाराणा कभी रामटोली में बहु बनकर आयी थी। अपने समाज सेवा और मिलनसार व्यवहार की वजह से लोगो में काफी लोकप्रिय व प्रसंशनीय है।