आरबीआई लाएगी डिजिटल करंसी - बजट 2022

आरबीआई लाएगी डिजिटल करंसी - बजट 2022

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

जानिए बजट 2022  के बड़े ऐलान : क्या हुआ सस्ता और क्या मंहगा ?
पूर्वोत्तर के विकास के लिए नई योजना 'पीएम विकास पहल'
अगले 3 सालों में 400 नई वंदे भारत ट्रेन, 25000 किमी बढ़ेंगे नेशनल हाइवे!
कपड़े, मोबाइल चार्जर समेत ये सामान सस्ते होंगे
इस साल सरकार ला रही डिजिटल रुपया!

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने  देश का आम बजट पेश किया। बजट में टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया। डिजिटल करेंसी पर 30 फीसद टैक्स लगा दिया है। वित्त मंत्री ने 60 लाख नौकरियां देने का वादा किया। शिक्षा के लिए 200 नए टीवी चैनल खोलने की घोषणा की। सीतारमण ने कहा, 'इस बजट से अगले 25 सालों की बुनियाद रखी जाएगी।' जानिए बजट 2022 में वित्तमंत्री ने क्या-क्या ऐलान किया।

इनकम टैक्स में राहत नहीं 
क्रिप्टोकरेंसी पर लगेगा 30 फीसदी टैक्स
 भारतीय रिजर्व बैंक  लाएगा डिजिटल करेंसी
5G की लॉन्चिंग के लिए स्कीम लाई जाएगी।
 ड्रोन से फसल मूल्यांकन, भूमि अभिलेख, कीटानाशकों का छिड़काव किया जाएगा।
पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख मकान बनाए जाएंगे
48 हजार करोड़ का फंड रखा गया है।

कोरोना लहर से जूझ रहा है. लेकिन हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से उभर रही है'.
-  'आगामी वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि 9.2% रहने का अनुमान है'.
-भारतीय जीवन बीमा निगम के जल्द आईपीओ आने की उम्मीद. 
- 25 साल की बुनियाद का बजट
- 60 लाख नई नौकरियां सृजित की जाएंगी.
5 नदियों को जोड़ा जाएगा. 
- महिलाशक्ति के लिए तीन नई योजनाएं लाई जाएंगी. 
ई पासपोर्ट जारी किए जाएंगे.
- डाक घरों में एटीएम की सुविधा मिलेगी.
 नई कंपनियों के पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) के नियमों को लेकर बदलाव किए जा रहे हैं. अब कंपनियों के रजिस्ट्रेशन तेजी से हो पाएंगे.  
 1486 कानूनों के निरस्त होने के बाद अब इजी टू डोइंग ब्यापार (Ease of Doing Business) 2.0 लॉन्च किया जाएगा. 
44,605 ​​करोड़ रुपए की केन बेतवा योजना को चलाया जाएगा. इससे 9.0 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई का लाभ मिलेगा.  इसके 
अलावा 62 लाख लोगों को पेयजल और 103 मेगावाट हाईड्रोपावर और 27 मेगावाट सोलर पावर ऊर्जा का उत्पादन होगा.  

टैक्स को लेकर हुए ये ऐलान

- इनकम टैक्स की स्लैब में कोई बदलाव नहीं 
आईटीआर में गड़बड़ी होने पर 2 साल तक सुधार कर सकेंगे. 
- दिव्यांग के माता-पिता को टैक्स में छूट
एनपीएस में योगदान 14% तक हो सकेगा. 
- कर्मचारियों की पेंशन में टैक्स पर छूट 
स्टार्टअप को मार्च 2023 तक टैक्स इंसेंटिव
- वर्चुअल करेंसी (क्रिप्टो करेंसी) से कमाई पर लगेगा 30% टैक्स
क्रिप्टो करंसी में घाटा होने पर भी टैक्स देना होगा
- कॉरपोरेट सरचार्ज 12% से घटाकर 7% किया जाएगा.
 तराशे और पॉलिश किए गए हीरों पर सीमा शुल्क घटाकर 5% किया जाएगा. 

ये सामान हुआ सस्ता

चमड़े का सामान, खेती के सामान, मोबाइल, चार्जर, हीरे की ज्वेलरी सस्ती होगी. दरअसल, सरकार ने कुछ सामानों ने कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया है 

किसानों के लिए हुए ये बड़े ऐलान

- एमएसपी पर रिकॉर्ड खरीददारी की जाएगी. 
- साल 2023 मोटा अनाज वर्ष घोषित 
तिलहनों के उत्पादन को बढ़ाने की दिशा में काम करेगी सरकार.
- ऑर्गेनिक खेती पर सरकार का जोर. 
- किसानों को डिजिटल सर्विस मिलेगी.
-   सिंचाई, पेयजल सुविधाएं बढ़ाने पर जोर.
- गंगा नदी के किनारे 5 किमी चौड़े गलियारों में किसानों की जमीन पर फोकस के साथ पूरे देश में रासायनिक मुक्तप्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा. 
- रेलवे छोटे किसानों और उद्यमों के लिए कुशल लॉजिस्टिक्स विकसित करेगा. स्थानीय उत्पाद की सप्लाई चैन बढ़ाने के  लिए 'एक स्टेशन, एक उत्पाद' योजना शुरू की जाएगी. 
- एग्री यूनिवर्सिटी को बढ़ावा मिलेगा. 
खेती में मदद करेगा ड्रोन. 
- किसानों की आय को बढ़ाने के लिए पीपीपी मोड में योजना शुरू की जाएगी.  

परिवहन सुविधा में सुधार के लिए ये बड़े ऐलान

- 3 साल में 400 नई पीढ़ी की वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी
 1 साल में 25000 किमी हाईवे, हाईवे विस्तार पर 20 हजार करोड़ रुपये होंगे खर्च.
- 8 नई रोपवे का निर्माण किया जाएगा.  
 अगले 3 सालों में 100 PM गति शक्ति कार्गो टर्मिनल विकसित किए जाएंगे. 

'वन क्लास, वन टीवी चैनल' का होगा विस्तार 

पीएम ई विद्या प्रोग्राम के तहत 'वन क्लास, वन टीवी चैनल' का विस्तार होगा. इसके तहत 12 से 200 टीवी चैनलों तक विस्तार किया जाएगा. सभी राज्यों में एक से200 टीवी चैनलों तक विस्तार किया जाएगा. सभी राज्यों में एक से 12 साल के बच्चों को उनकी भाषा में शिक्षा मिल सकेगी.