आम लोगों की समस्याओं के लिए सड़कों पर उतरेगी भाजपा

आम लोगों की समस्याओं के लिए सड़कों पर उतरेगी भाजपा

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर के देवलबेड़ा में भाजपा मंडल की अहम बैठक हुई है।मंडल अध्यक्ष सत्यवंत साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि भाजपा शहर की जमीनी स्तर की समस्याओं को उठाएगी और जरूरत पड़ने पर प्रशासन के पास जाएगी.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना से लाभान्वित हुए  लाभार्थी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के प्रयास से तालचेर में हजारों करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाएं, उर्वरक कारखाना, थर्मल प्लांट, मेडिकल कॉलेज, राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थापना, डीएमएफ फंड में सालाना 400 करोड़, से केन्द्रीय विद्यालय  की स्थापना आदि कार्य को भाजपा कार्यकर्ता घर घर पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं।  आज के कार्यक्रम में सुदीप गार्नाइक, ययाति पटनायक, रत्नाकर साहू, प्रवरी पुलिन बिहारी नाइक ने अहम भाषण दिए।इस बैठक में सभी कार्यकर्ता व प्रभारी मौजूद रहे।