अयोध्या में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने उठाए सख्त कदम

अयोध्या में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने उठाए सख्त कदम

धरमेंद्र सिंह (रिपोर्टर) 

अयोध्या की सुरक्षा को लेकर अयोध्या पुलिस सख्ती बतरने लगी है,  बगैर सत्यापित दुकानदार, चंदन टीका लगाने वाले एवं रेहड़ी दुकानदार जिनका सत्यापन नहीं है,ऐसे व्यापार करने वालों का चालान किया गया और कड़ी हिदायत दी गई। पुलिस सूत्रों की माने तो अयोध्या आनेवाले श्रद्धालुओं को चंदन लगाने वाले झुंड में आकर उनके साथ बदसलुकी  करते है, इतना ही नही चोरी जैसी घटना को अंजाम देते हैं। 
इस कार्रवाई के दौरान 90 दुकानदारों का चालान किया गया है, और यह अभियान अभी भी जारी है। 
उल्लेखनीय है कि अयोध्या में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी की ओर से थाना राम जन्मभूमि प्रभारी अभिमन्यु शुक्ला व अयोध्या कोतवाली प्रभारी मनोज शर्मा द्वारा रामपथ, भक्ति पथ पर स्थित दुकानों व पटरी दुकानदारों का सत्यापन किया गया। जो व्यक्ति इस दौरान बाहरी पाए गए, नियमों का उल्लंघन करते पाए गए उन सभी दुकानदारों का चालान किया गया।  

क्षेत्राधिकार अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि थाना राम जन्मभूमि क्षेत्र में 30 दुकानदारों व अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में 60 दुकानदारों का चालान किया गया है और कई ई रिक्शा भी जब्त किए गए हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि किसी भी दशा में यातायात बाधित न हो ‌। पुलिस प्रशासन के अनुसार आज शुरू हुआ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।