अबकारी बिभाग ने नष्ट किए 10500 किलो महुआ जावा

अबकारी बिभाग ने नष्ट किए 10500 किलो महुआ जावा

राउरकेला आबकारी विभाग ने बिसरा थाना क्षेत्र में आनेवाले खुटगांव पंचायत के कमांग ग्राम में छापामारी कर १०५०० किलो ग्राम महुआ का जावा बरामद किया है जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।यहां से ३७२ लीटर देशी शराब भी बरामद किया गया है। इस मामले में सोमबारी कुम्भार नामक महिला को गिरफ्तार करने के साथ तीन मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें से दो लावारिस मामले हैं।
आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्यवाही आबकारी अधिक्षक के निर्देश पर किया गया है।

इन दिनों राउरकेला अबकारी बिभाग अवैद्य शराब निर्माण,शराब की तस्करी, और नकली शराब बिक्री करने पर सख्त कार्यवाही कर रही है।

राउरकेला आबकारी विभाग द्वारा अवैद्ध शराब निर्माण किए जा रहे स्थानो पर की जा रही ताबड़तोड़ छापेमारी,शराब तस्करी रोकने के लिए संदिग्ध स्थानों में गश्ती बढा़ने और पड़ोसी राज्यों से तस्करी के जरिए ओडिशा में लाई जा रही नकली शराब पर लागातार कार्यवाही करने से इस व्यवसाय से जुड़े लोगो में खौफ देखा जा रहा है।