अधिकारीयों ने की "एनटीपीसी"अस्पताल का निरिक्षण
• कोविड परीक्षण, उपचार और टीकाकरण का महत्व • अग्नि सुरक्षा प्रणाली की स्थिति की जांच करना • सुंदरगढ़ में 200 सय्या विशिष्ट टीएमसी खोली जाएगी
रामप्रवेश चौधरी (संवाददाता)
सुन्दरगढ़ : जिलाधिकारी निखिल पवन कल्याण अन्य अधिकारीयों के साथ आज २३ अप्रैल को सुंदरगढ़ स्थित एनटीपीसी कोविड अस्पताल का दौरा कर कोविड से सम्बंधित बिभिन्न मामलों में स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने एनटीपीसी अस्पताल का दौरा किया और कोविड परीक्षण, उपचार और टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। अस्पताल के कर्मचारियों जैसे डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मचारिय और अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने कोविड रोगियों के उपचार को प्राथमिकता देने की बात कही।
जिला आयुक्त ने कहा कि एनटीपीसी कोविड अस्पताल में आने वाले गंभीर रूप से बीमार रोगियों के इलाज के लिए जल्द ही 10 और वेंटिलेटर बेड उपलब्ध कराए जाएंगे। जिला आयुक्त ने आगे कहा कि "हम कोविद संक्रमण के मद्देनजर जिले में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।" एनटीपीसी अस्पताल में 10 वेंटिलेटर बेड हैं। यहां आरटीपीसीआर परीक्षण की संख्या में वृद्धि के साथ टीकाकरण का और विस्तार किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। जिला आयुक्त ने स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए नियमित अंतराल पर अस्पताल परिसर को साफ करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस अवसर पर जिला आयुक्त ने एनटीपीसी अस्पताल में अग्नि सुरक्षा प्रणाली का निरीक्षण किया,और कहा कि कल (दुसरे दिन ) इस सम्बन्ध में अस्पताल परिसर में एक "मोक ड्रिल"(करके दिखाना) आयोजित की जाएगी।
इस समीक्षा में जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.सरोज कुमार मिश्रा, सुंदरगढ़ एसपीएस सागरिका नाथ, एसडीपीओ मधुसिक्ता मिश्र, अग्नि सुरक्षा अधिकारी रवि सामल, जिला स्वास्थ्य विभाग और एनटीपीसी अस्पताल के अधिकारी और डॉक्टर उपस्थित थे। वर्तमान में एनटीपीसी कोविड अस्पताल में मरीजों के लिए 400 शय्या है। जिसमे 180 मरीज चिकित्साधीन है।
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.सरोज कुमार मिश्र ने कहा कि एनटीपीसी अस्पताल में कोविड संक्रमितो के अधिक संख्या में आने के कारण , यहां चल रहे टीकाकरण कार्यक्रम को अस्पताल परिसर के दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इसी तरह सुंदरगढ़ माद्रीकालो भवन और एनटीपीसी कल्याण मंडप में 200 शय्या बिशिष्ट एक अस्थायी स्वास्थ्य शिविर या टीएमसी स्थापित किया गया है।
सुंदरगढ़ एसपी सागरिका नाथ ने कहा, "हमारा लक्ष्य एनटीपीसी में अग्नि सुरक्षा प्रणाली को सुव्यवस्थित करना है।"कल अग्निशामक कर्मचारी और अस्पताल के कर्मचारियों के संयुक्त सहयोग से एक मोकड्रिल आयोजित किया जाएगा।





