अघोषित बिजली कटौती से परेसान बिसरा वासी

अघोषित बिजली कटौती से परेसान बिसरा वासी

राजीव कुमार ( संवाददाता )

सुंदरगढ़ जिला के बिसरा ब्लाक अंचल में अघोषित बिजली कटौती से अंचलवासी खासे परेसान है | स्थानीय लोंगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली कटौती की कोई समय सीमा तय नहीं है ,किसी भी समय बिजली काट दी जाती है ,रातों दिन यही सिलसिला चलता रहता है | इस अघोषित बिजली कटौती से विद्यार्थियों की पढाई में भी बाधा उत्पन्न होती है,क्योकि इस समय आँनलाइन पढाई चल रही है,यह पढाई मोबइल,कम्प्यूटर,या लेपटाप के जरिये कि जा रही है |

मौषम में उमस के साथ गर्मी होने से हर वक़्त पंखे कि जरुरत पड़ रही है | दिन के वक़्त बिजली जाने पर लोग किसी तरह इधर -उधर टहल कर गर्मी से राहत पा लेते है पर रात को बिजली कटने से लोंगों कि नींद खाराप हो रही है |

स्थानीय लोंगों कि मांग है कि इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाना चाहिए |