अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी खिलाड़ी के घर विधायक के हस्तक्षेप के बाद आई बिजली

अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी खिलाड़ी के घर विधायक के हस्तक्षेप के बाद आई बिजली

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी किरण एक्का के घर में बिजली आई - विधायक रोहित जोसेफ तिर्की के प्रयास से किरण एक्का के घर बिजली आई |

नुआगांव ब्लॉक के लिमिडा ग्राम पंचायत में निवास करने‌ वाली किरण एक्का ने खेल की दुनिया में देश और ओडिशा का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खेलने पर उन्हें कई जगहों से बधाई मिली, लेकिन यह बहुत दुख की बात थी कि ओडिशा और भारत देश को गौरान्वित करने वाली इस महिला हाॅकी खिलाड़ी के घर में आज तक बिजली कनेक्शन नहीं था और परिवार अंधेरे में दिन बिता रहा था।

मामले की जानकारी मिलने के बाद, बीरमित्रपुर विधायक रोहित जोसेफ तिर्की ने इस पर तुरंत कदम उठाया और आज उनके घर में मीटर लगाकर बिजली कनेक्शन कर दिया गया।
विधायक के इस नेक काम की अलग-अलग संगठनों, बुद्धिजीवियों, खेल प्रेमी और आम लोगों ने बहुत तारीफ़ की है। यह सिर्फ़ बिजली कनेक्शन नहीं है, बल्कि एक आदिवासी प्रतिभा के सपनों को रोशन करने की कोशिश है।