शिशुमंदिर में विद्यालय ही घर कार्यक्रम का आयोजन
तालचेर के कलम छुंईं में घर ही विद्यालय कार्यक्रम का आयोजन।
तालचेर प्रखंड़ के कलमछुईं शिशुमंदिर परिसर में शिशु बाटिका बिभाग में घर ही विद्यालय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार देहुरी के अह्वान में अनुष्ठित इस कार्यक्रम में विद्यालय संचालन समिति के संपादक बिभूती भूषण स्वांईं मुख्य अतिथि, तथा मुख्य वक्ता शिक्षा विकास समिति के सुशील कुमार साहू, ने अपना अहम योगदान दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियो ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा, कि "बच्चे के समग्र कल्याण के लिए माता-पिता और स्कूल की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है।" कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरूमाँ प्रियंका बेहरा ने की, जबकि गुरूमाँ सरस्वती साहू ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के संचालन में मुख्य रूप से बसंत कुमार मोहंती, आचार्य सबिता साहू, रीता भूटिया, अर्चना साहू, वैजयंती साहू, रंजुबाला साहू और टुनिता साहू ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।





