शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय राउरकेला में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन

शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय राउरकेला में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन
शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, राउरकेला में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन

राउरकेला: शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, राउरकेला में आज से आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हो गया। शिविर के पहले दिन महाविद्यालय के प्रथम और द्वितीय वर्ष की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया।
शिविर का औपचारिक उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुतिरूपा पंडा ने किया। शिविर के संयोजक डॉ. दीपांजलि मेहेर और पद्मिनी दंडसेना ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर आगामी 26 नवंबर को समाप्त होगा। इस अवसर पर कैप्टन सत्य नारायण राउत ने शिविर के उद्देश्य और रूपरेखा के संबंध में जानकारी दी।
इस प्रशिक्षण शिविर का संचालन मास्टर ट्रेनर निक्की कुमारी कुशवाहा और तुलसी साहू कर रही हैं। शिविर में सौ से अधिक छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण दिया गया, जिसे छात्राओं ने पूरे उत्साह और रुचि के साथ सीखा। कार्यक्रम के संचालन में प्राध्यापक जगत राउत और चिन्मयी राउत ने सहयोग किया।