राॅयल क्लब का 22 वाँ फुटबाल प्रतियोगिता सफलता पूर्वक संपन्न
22 वाँ राॅयल चायलेंज नकआउट फुटबाल टूर्नामेंट का समापन आज बंडामुंडा़ सेक्टर "सी" के 10 नंबर कालोनी स्थित मैदान में हुई। इस टूर्नामेंट में सोरेन्स ब्रदर्स की टीम 2:1 से बिजयी हुई।
सुंदरगढ़ जिला में स्थित रेलनगरी के नाम से प्रसिद्ध बंडा़मुंडा के राॅयल क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 22वाँ राॅयल चायलेंज नकआउट फुटबाल टूर्नामेंट में कुल 24 टीमो ने भाग लिया था।
जिसमें सेमिफाइनल का मैच ब्रदर्स एंड़ ब्रदर्स और भगत ब्रदर्स एवं दिलीप ब्रदर्स औरसोरेंग्स ब्रदर्स के बीच खेली गई।
इन चार टीमों में से भगत ब्रदर्स और सोरेग्स ब्रदर्स की टीम अंतिम मुकाबले में पहुँची,जिसमें सोरेग्स ब्रदर्स भगत ब्रदर्स को 2:1 से मात देकर बिजेयी हुई और प्रथम पुरस्कार की ट्रॉफी के साथ ₹25,000 अपने नाम किया। वही उप बिजेता को ₹20,000 नगद राशी के साथ ट्राफी प्रदान की गई।

राॅयल चायलेंज क्लब की ओर से तीसरा स्थान पाने वाले टीम को पुरस्कार स्वरुप ₹5000,और चौथे स्थान पर रही टीम के लिए ₹3000 नगद रखा गया था।
इन पुरस्कारों के अलावा क्लब की ओर से खिलाड़ीयो को प्रोत्साहित करने के लिए अन्य पुरस्कार भी रखे गए थे। जिसमें मैन आफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार सोरेग्स ब्रदर्स टीम के राहुल को दिया गया, खेल के दौरान खेल के नियमों के मुताबिक अनुशासन बनाए रखने के लिए बेस्ट डिसिप्लीन टीम का पुरस्कार भी रखा गया था।यह पुरस्कार राउरकेला के रेलवे कालोनी टीम को दिया गया।
इस टूर्नामेंट में दो टीमों के बीच खेले गए एक मैच के लिए केवल 20 मिनट का समय दिया गया था।इस मैच के रेफरी राकेश भैसा, भानू भाउरी,रवी एवं देवेन्दर दास थे।
समापन समारोह का मुख्य आकर्षण भोपाल में 400/600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता की बिजेता रही बंडामुंडा़ की बेटी कविता माहतो और केरला में संतोष ट्रॉफी बिजेता एड़विन तिर्की रहे जिन्हे मंचासीन अतिथियो द्वारा सम्मानित किया गया।





