रामनवमी जुलूस में उमडा़ जनसैलाब

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

राजगांगपुर में 2 साल बाद रामनवमी जुलूस पर निकला राम भक्तों का जनसैलाब सुरक्षा में शहर छावनी में तब्दील 18 बटालियन पुलिस बल तैनात।

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर में 2 साल बाद रामनवमी पर   निकला जनसैलाब हजारों की संख्या में लोग निकले रामनवमी जुलूस में गुंजा पूरे शहर में जय श्री राम का नारा

आपको बता दें कि कोरोना गाइडलाइन को लेकर 2 साल रामनवमी के जुलूस नहीं निकली थी इस बार कोरोना का गाइडलाइन हटाने के बाद रामनवमी जुलूस निकालने की अनुमति दी गई है,  वही रामनवमी की  जुलूस में हजारों की संख्या में राम भक्त सड़क पर निकल कर बजरंगबली की प्रतिमा को खींचते हुए पूरे शहर की परिक्रमा की गई इस अवसर पर 20 अखाड़ा से राम भक्त अपने अपने अखाड़े से ढोल नगाड़े के साथ बजरंग बली की प्रतिमा लेकर निकले थे लोगों का कहना है कि ऐसा जनसैलाब राजगांगपुर शहर में पहले कभी नहीं देखा गया था वही प्रशासन की ओर से पूरे सहयोग के साथ 18 बटालियन पुलिस बल तैनात किया गया था पूरे शांति वातावरण में रामनवमी की जुलूस बाबा तालाब से निकलकर पूरे शहर की परिक्रमा करते हुए लिपलोई आधुनिक तलाव में प्रतिमा का विसर्जन किया गया।