पेड़ में झूलता मिला अंजान युवक का शव
लखन लोहार (संवाददाता)
राउरकेला के गोपबंधू पाली में आज सुबह एक अंजान व्यक्ति का शव एक पेड़ पर झूलता हुआ मिलने से अंचल में सनसनी फैल गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह राउरकेला के गोपबंधूपाली अंचल में स्थित राउरकेला स्पात संयंत्र के स्टाक यार्ड में छने पेडो़ के बीच एक पेड़ में अंजान युवक का शव रस्सी से झूलता हुआ पाया गया।
सूचना पाकर मौके पर पुलिस और अग्निशामक दल पहुंच कर घटना छानबीन कर रही है।
खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नही हो पाई है।





