राजगांगपुर में एक बार फिर से चोरों का आतंक
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
राजगांगपुर: ओडिशा के सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर के अलावा कांसबहाल, बिलाईगढ़ समेत कई जगहों पर फिर से चोरों का गिरोह सक्रिय हो कर कई जगहों पर चोरी की घटनाएं बढ़ गए है। एक बार फिर बंद घरों में चोरी बढ़ रही है। पुलिस सिर्फ मामले की जांच का हवाला दे कर बात बना रही हैं । चुप्पी साधे हुए है। दो दिन पहले देर रात दो जगहों से पहले मास्टर कॉलोनी में बंद मकान लाखों की चोरी हुई चोरी के मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मास्टर कालोनी से हुई चोरी का अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिली कॉलोनी के विभिन्न स्थानों में पुलिस सुराग लगा रही है। षड़ंगी के घर में चोरी का पता नही लग पा रहा है पेट्रोलिंग का कोई फायदा पुलिस को नही मिल पा रहा है पुलिस की ओर से कोई जांच नहीं की जा रही है इसी महीनों में शहर में चोरी की कई एक घटना हुई है अये दिन चोरी का प्रचलन बढ़ रहा है। वही नगर के बदमाश को लेकर सत्य साईं मंदिर के पास के एक बुद्धिजीवियों का कहना है कि दुकान की खिड़की तोड़कर नकदी, ले गए विभिन्न जगहों में पुलिस को गश्त करनी चाहिए जिससे चोरी की वारदात को रोका जा सके, और यदि चोरी हो भी गई तो शातिर चोर चोरी कर फरार न हो पाए और पकड़ा जा सके।





