मुर्गा पाड़ा पर पुलिस की औचक छापेमारी

मुर्गा पाड़ा पर पुलिस की औचक छापेमारी

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर थाना अंतर्गत आनेवाले जोरुमाल पंचायत के लुहाखान में मुर्गापाडा़ व जुआ अड्डे पर पुलिस ने औचक छापेमारी की । पुलिस को यहां मुर्गा लड़ाई का आयोजन करने व जुआ खेलाए जाने की लगातार शिकायत  मिल रही थी। जिसके आधार पर पुलिस ने यह कार्यवाई की । पुलिस को इस छापेमारी में बड़ी सफलता मिली है । 

रविवार की सुबह राजगांगपुर मंड़ल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अभिषेक पाणीग्राही के नेतृत्व में थाना प्रभारी बिबत्स कुमार प्रधान सदल बल मुर्गापाडा़ व जुआ अड्डा पर औचक छापेमारी की । मुर्गा लड़ाई भोर चार बजे से सुबह आठ बजे तक चलने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने उक्त स्थान पर सुबह सात बजे छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया । इस औचक छापेमारी के दौरान पुलिस ने 27 लोगों को हिरासत में लेते हुए उनके पास से नगद एक लाख 18 हजार रुपए , एक कार , 19 मोबाइल सहित 13 मोटरसाइकिल जब्त करने में सफल रही । इसके अलावा मुर्गा लड़ाई के लिए रखे मुर्गों और जुआ खेल से जुड़ी अन्य सामग्रियों को भी जब्त की गई है । मुर्गा लड़ाई व जुआ स्थल पर स्थानीय लोगों के साथ बीरमित्रपुर , झारखंड के सिमडेगा अंचल के लोग बड़ी संख्या शामिल हैं । मुर्गा लड़ाई व जुआ अड्डा के ऊपर पुलिस द्वारा की गई यह अब तक कि बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है । एसडीपीओ अभिषेक पाणिग्रही के पदभार ग्रहण करने के बाद यह कार्रवाई चर्चा का विषय बना हुआ है।
वहीं शहर में अवैध स्क्रैप कारोबारियों पर इसी तरह की कार्रवाई करने की मांग स्थानीय लोगों द्वारा उठाया जा रहा है यहां तक कि शहर के हर ढाबा में अवैद्य तरीके से शराब परोसा जा रहा है अब देखना यह होगा कि इस पर पुलिस प्रशासन की ओर से क्या कार्यवाही की जाती है?