महतो समाज को विधायक की सौगात

महतो समाज को विधायक की सौगात

देवमनी महतो (संवाददाता) 

नुआगांव प्रखंड़ के बारीलेपटा पंचायत अंतर्गत आनेवाले टांगरपाली ग्राम स्थित महतो समाज संगठन मुख्यालय में सामुदायिक भवन के लिए विरमित्रापुर विधायक शंकर ओराम ने दस लाख रुपए देने का वादा किया। साथ ही सामुदायिक भवन के लिए प्रस्तावित स्थान पर भूमि पूजन कर शिलान्यास भी किया। 
विरमित्रापुर विधायक शंकर ओराम महतो समाज द्वारा आयोजित यूनिटी कप फुटबाल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि थे,उन्होने इस अवसर पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शिरकत करने से पहले महतो समाज को एक सामुदायिक भवन की सौगात भी दी,जिसकी नींव विधायक ने स्वयं महतो समाज के अध्यक्ष सुदर्शन महतो, सचिव बिजय महतो, सम्मानित सदस्य उदयनाथ महतो, हुलास महतो, चक्रधर महतो,परासनाथ महतो, मदन महतो, कलेसर महतो, सुभाष महतो व महतो समाज के अन्य गणमान्य की उपस्थिति में विधिवत भूमि पुजाकर रखी।
इसके लिए महतो समाज अध्यक्ष सुदर्शन महतो ने विधायक शंकर ओराम के लिए पूरे समाज की ओर से कृतज्ञता प्रकट की।