बीरमित्रापुर में भव्य रूप से मनाई गई भगवान् बीरसामुंडा जयंती
आज बीरमित्रपुर में महान आदिवासी जननायक, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती अत्यंत धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बीरमित्रपुर के लोकप्रिय विधायक रोहित जोसेफ तिर्की ने मुख्य रूप से भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद, हाथ में पारंपरिक तीर-धनुष थामे सैकड़ों आदिवासी भाई-बहनों के साथ उन्होंने पूरे शहर में भ्रमण किया और 'जनजाति गौरव' का जयघोष किया। इस भव्य शोभायात्रा और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विधायक के साथ कई गणमान्य लोग और स्थानीय नेता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।





