बकाया भाड़े के भुगतान के लिए वाहन स्वामीयों ने दिया धरना
बकाया भाड़े के भुगतान के लिए वाहन स्वामीयों का धरना
तलचेर एमसीएल के भरतपुर कोल फील्ड के अधीन एक निजी कंपनी में कार्यरत वाहनों के मालिकों ने आज सुबह वाहनों के परिवहन के बकाया भुगतान की मांग को लेकर धरना दे दिया है।
नतीजतन, कुछ कंपनियों में काम बंद होने के साथ,परिवहन बाधित हो गया। वाहन मालिकों की शिकायत है कि पिछले डेढ़ साल से कोयला खनन प्राधिकरण ने कंपनी अधिकारियों को सारा बकाया चुका दिया है, जबकि कंपनी अधिकारियों ने वाहन मालिकों का बकाया नहीं चुकाया है। नतीजतन, वाहन का मालिको के समक्ष वित्तीय समस्या उत्पन्न हो गई है जिसके कारण वाहन लाने और किश्तों का भुगतान करने में खुद को अक्षम महसूस कर रहे हैं।
वाहन मालिक द्वारा कंपनी अधिकारियों को इसकी जानकारी देने के बाद भी कंपनी अधिकारियों ने उनकी बातों को महत्व नहीं दिया, लेकिन विधायक को भी इस बात से अवगत करा दिया गया है।निगम अधिकारियों से चर्चा के बाद विधायक ने सभी बकाये का भुगतान करने पर सहमति जताई। लेकिन कंपनी अधिकार के दलाल जितेंद्र परिदा ने अब तक पैसे नहीं दिए हैं, इसलिए वाहन मालिको ने बाध्य होकर जितेंद्र परिदा की गाड़ियों को रोके रखा है।आज के इस आयोजन में भरतपुर कोयला खदानों की ढुलाई से जुड़ी सभी निजी कंपनियों के वाहन मालिक मौजूद रहे। सभी वाहन मालिकों का कहना है कि अगर आने वाले दिनों में उन्हें उनका बकाया नहीं मिला तो वे सभी आत्महत्या कर लेंगे और इसके लिए जितेंद्र परिदा जिम्मेदार होंगे।





