प्रदेश सरपंच संघ का चुनाव संपन्न

प्रदेश सरपंच संघ का चुनाव संपन्न

सुशांत मल्लिक (संवाददाता) 

ओडिशा सरपंच संघ प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बोमक सरपंच रोमांच साहू निर्वाचित।

कालाहांडी जिला सरपंच महासंघ के अध्यक्ष सुबोध राणा की अध्यक्षता में अखिल भारतीय राष्ट्रीय सरपंच महासंघ के अध्यक्ष जयराम पलसेनिया व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय कुमार साहू राज्य सरपंच महासंघ की कार्य बैठक कालाहांडी जिला के भवानीपटना स्थानीय टाउन हॉल में पवित्र उत्कल दिवस के अवसर पर हुई।


ओडिशा सरपंच संघ के अध्यक्ष के रूप में कालाहांडी जिला के एम.रामपुर वमक पंचायत के सरपंच रोमांच साहू को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया, जबकि जलेसर ब्लॉक के सरपंच  बिष्णु प्रसाद पात्र, को ओडिशा सरपंच संघ प्रभारी एवं बालेश्वर जिला वाहानगा प्रखंड़ ब्रजेंद्र कुमार पांडा को ओडिशा सरपंच संघ के महासचिव के रूप में चुना गया।इस कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से आए 700 से अधिक सरपंच शामिल हुए।