चौथे महीने पुलिस की गिरफ्त में आया लूटेरा लूट का सामान बरामद

चोरी की मामला में बढ़ोतरी पर पुलिस हुई सक्रिय दो अभियुक्त गिरफ्तार,अनेकों अपराधी अभी भी पुलिस के पकड़ से कोसों दूर।

चौथे महीने पुलिस की गिरफ्त में आया लूटेरा लूट का सामान बरामद

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

सुंदरगढ़ जिला में स्थित औद्योगिक शहर राजगांगपुर की पुलिस ने सुशीला लाकड़ा के घर से हुई लूट के मामले की गुत्थी सफलतापूर्वक सुलझा ली है। आज मंडल पुलिस अधिकारी अभिषेक पानीग्राही ने राजगांगपुर थाने में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में पत्रकारो को इसकी बिस्तृत जानकारी दी।   

मंडल पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई सूचना के अनुसार 24 अगस्त 2022 को दिन प्रातः 09:10 बजे शिकायतकर्ता सुशीला लाकड़ा (38) पत्नी नवीन लाकरा निवासी लामलोई, गर्भना, राजगांगपुर ने अपने आवास से सोना, चांदी और मोबाइल फोन कुछ लुटेरों द्वारा लूट लिए जाने की घटना की सूचना दी थी ,उन्होने शिकायत की थी कि 4 लुटेरे मेरे पति की गैर मौजूदगी में बंदूक की नोक पर मेरे घर की सामग्री लूट ले गए । 

गौरतलब है की राजगांगपुर पुलिस के प्रयास के कारण एक बार फिर लूट की एक अज्ञात मामले को सफलतापूर्वक सुलझा ली गई है और इस लूट कांड़ को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही लूटी गई सामग्रीयो के अलावे इस लूट को अंजाम देने के लिए आरोपी द्वारा उपयोग की गई हथियार और वाहन भी पुलिस ने जब्त कर लिया गया है।

राजगांगपुर पुलिस द्वारा जब्त की गई सामग्रियों में 1 जोड़ी सोने की कान की बाली, एक सोने की अंगूठी, एक सोने का लॉकेट, एक सोने की पान पतरी, दो जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी की चेन, दो चाँदी की चूड़ियाँ, 5 चाँदी के सिक्के, एक लाल रंग का ओप्पो ए5एस मोबाइल फोन, एक नीले रंग का रेडमी 9i फोन, एक सिल्वर रंग का अपपो A54 मोबाइल फोन, एक सफेद रंग की टीवीएस अपाची आरटीआर 180 मोटर साइकिल क्रमांक ओड़ी16D-7718, और एक देशी पिस्तौल है।

इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर राजगांगपुर थाने मे उनके विरूद्ध पीएस केश नंबर- 360, यू/एस 457/394 आईपीसी अधिनियम के तहत 25/27 आर्म्स ऐक्ट केश दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट चलान करने की जानकारी मंडल पुलिस अधिकारी अभिषेक पानीग्राही ने पत्रकारो को दी । 
उक्त लूट के मामले को सुलझाने के लिए राजगांगपुर मंड़ल पुलिस अधिकारी अभिषेक पानीग्राही के नेतृत्व मे एक टीम गठित की गई थी। इस टीम में राजगांगपुर थाना प्रभारी बीबस्त कुमार प्रधान, निरीक्षक खगपति विश्वाल , सहायक निरीक्षक प्रीतिरंजन परिड़ा, हरीश कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल थे।