ढा़वे से अंग्रेजी शराब जब्त की गई
गंगाधर शा (संवाददाता)
बड़गांव :
सुन्दरगढ़ जिला के बड़गांव ब्लाक से पाँच किलो मीटर की दूरी पर स्थित दस नंबर राज्यपथ पर संचालित सत्यम ढाबा से पुलिस द्वारा अंग्रेजी शराब जब्त किया गया है।
प्राप्त सुचना के अनुसार दस नंबर राज्यपथ पर स्थित सत्यम ढाबा में शराब बिकने की खबर पाकर बडगांव थाना के भारप्राप्त अधिकारी बीर किशोर मल्लिक आज अपराह्न तीन बजे सदलबल ढा़वे पर दबिस देकर वहाँ से 57 बियर ,आफिसर च्वाइस की 48 ,आर.एस की 21 व अन्य ब्रांड़ के कुल मिलाकर 59 लीटर 700 मि.ली.अंग्रेजी शराब बरामद किए।





