डकैती की योजना बनाते पांच गिरफ्तार टल गई वारदात
विश्वसनीय जानकारी मिलने पर, उप निरिक्षक एन. दलई के नेतृत्व में प्लांट्ससाइट थाना की नाइट पेट्रोलिंग टीम ने तुरंत कार्रवाई की और राउरकेला, रेलवे कॉलोनी के छोटा पार्क के पास 5 हथियारबंद अपराधियों को पकड़ लिया, जब वे डकैती की तैयारी कर रहे थे। उनके पास से 1 लोहे की तलवार, 2 भुजालियां, 2 लोहे की रॉड और दूसरे जानलेवा हथियार बरामद किए गए। एक बड़ी वारदात टल गई। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
स्थानीय लोगों में राउरकेला पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही चर्चा का बिषय बना हुआ है। लोगों ने पुलिस की तारीफ की और कहा कि राउरकेला पुलिस की वजह से ऐसे कई डकैती की वारदात टल गए , पुलिस ने घटना को अंजाम देने से पहले ही आरोपियों को धर दबोचा।
प्लांटसईट पुलिस द्वारा इस मामले में प्रींस राव, बी सूर्या, अमन साव, सचीन प्रसाद और नारायण साहू को गिरफ्तार किया है।





