झंडी डोंगरी में धूमधाम से मनी भगवान बिरसा मुंडा जयंती

झंडी डोंगरी में धूमधाम से मनी भगवान बिरसा मुंडा जयंती
झंडी डोंगरी में धूमधाम से मनी भगवान बिरसा मुंडा जयंती

झंडी डोंगरी में धूमधाम से मनी भगवान बिरसा मुंडा जयंती, पनिका समाज ने जनजाति गौरव के लिए लिया संकल्प

भगवान बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर जिले के ऐतिहासिक और पौराणिक स्थल झंडी डोंगरी, ग्राम कोदवाही में बड़ा कार्यक्रम हुआ। साकत पनिका समाज जिला GPM के बैनर तले भारी संख्या में समाज के लोग पहुंचे और बड़े धूमधाम से जयंती मनाई। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा से अपने पुराने जनजाति गौरव को वापस पाने का आशीर्वाद मांगा।

इस मौके पर पनिका समाज के प्रांताध्यक्ष श्री वंशधारी सांवरा जी, राष्ट्रीय सचिव थानू बघेल जी, जिला अध्यक्ष टीका दास मलैया जी समेत सभी ब्लॉक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, ग्राम इकाई प्रभारी और अलग-अलग गांव से आए सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सबने मिलकर जनजाति गौरव को प्राप्त करने के लिए आगे की रणनीति, कूटनीतिक प्रयासों और आगामी कार्ययोजना पर खुलकर चर्चा की। इस दिशा में काम करने के लिए सभी ने अपनी सहमति दी। कार्यक्रम में सभी को भगवान बिरसा मुंडा जयंती की शुभकामनाएं दी गईं और समस्त पनिका समाज को अपने हक और अधिकारों के लिए शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से संगठित होने का आह्वान किया गया।