कोयला खान से चोरी का कबाड़ जब्त दो वाहन के साथ तीन गिरफ्तार

कोयला खान से चोरी का कबाड़ जब्त दो वाहन के साथ तीन गिरफ्तार

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

ओडिशा औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा तालचेर के विभिन्न कोयला खानों में छापामारी कर कबाड़ से लदे एक पिंकअप वैन व चोरी के टायर से लदे एक ट्रक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
देर रात कुछ असमाजिक लोगो द्वारा कोयला खान में व्यवहार किए जानेवाले यंत्रो को टुकड़ों में काट कर एक पिंकअप वैन में लेजाने के लिए लादा गया था ,वहीं जेसीबी मशीन के पहियों में लगने वाले टायरों को एक ट्रक में लादा जा रहा था।
औद्योगिक सुरक्षा बल ने दोनों वाहनो समेत तीन लोगों को पकड़ कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।