सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रांकन एवं वक्तृत्व प्रतियोगिता आयोजित
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बंडामुंडा स्थित एम.एस. सरकारी विद्यालय में चित्रांकन एवं वक्तृत्व प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं वक्तृत्व कला का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बंडामुंडा मंडल अध्यक्ष लखन लोहार एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रमिला सोना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही बूथ अध्यक्ष गीतारानी सतपथी, गायत्री जेना, सुभाष चंद्र पंडा, सत्यजीत प्रधान एवं संदीप प्रधान को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सूनिता कुमारी प्रसाद सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भारतीय जनता पार्टी, बंडामुंडा मंडल की ओर से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, आत्मविश्वास, प्रतिभा एवं सेवा भावना को प्रोत्साहित करना रहा। आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक एवं उत्साहवर्धक रहा।





