सरस्वती शिशु मंदिर का रजत जयंती समारोह संपन्न
रिषिड़ा सरस्वती शिशु मंदिर का रजत जयंती समारोह संपन्न, ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव हुए शामि
सुशांत मल्लिक: संवाददाता:
कालाहांडी जिले के कर्लामुंडा ब्लॉक स्थित रिषिड़ा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में पिछले तीन दिनों से चल रहा रजत जयंती समारोह भव्य रूप से संपन्न हो गया। इस तीन दिवसीय उत्सव में शिक्षा, संस्कृति, परंपरा और प्रतिभा का अद्भुत संगम देखने को मिला। समारोह के समापन सत्र में ओडिशा सरकार के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
समारोह की शुरुआत पूर्व छात्र परिषद के अध्यक्ष रेशब केडिया और सचिव सलीम शेखर रणा के नेतृत्व में एक मोटरसाइकिल रैली से हुई, जिसके माध्यम से पूरे क्षेत्र में लोगों को निमंत्रित किया गया। पहले दिन मातृमंडली द्वारा कलश यात्रा और मशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसके बाद पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया।
दूसरे दिन के प्रथम सत्र में जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंहदेव मुख्य अतिथि और ब्लॉक अध्यक्ष कुनी साहू सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। द्वितीय सत्र में नर्ला विधायक मनोरमा मोहंती मुख्य अतिथि, गजपति के अतिरिक्त जिलाधिकारी (एडीएम) फाल्गुनी कुमार माझी सम्मानित अतिथि और डॉ. हेमंत कुमार दास मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।
तीसरे दिन के प्रथम सत्र में पूर्व मंत्री भूपिंदर सिंह मुख्य अतिथि, जिला परिषद सदस्य महेंद्र रणा, सरपंच सेबती रणा व समिति सदस्य निमाई चरण बेहेरा सम्मानित अतिथि तथा डॉ. अजित कुमार बेहेरा मुख्य वक्ता के रूप में मंच पर रहे। समापन सत्र में उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव के साथ कालाहांडी के एडीएम तन्मय कुमार दरुआन, कालाहांडी विभाग प्रमुख मन्मथ कुमार मिश्रा और मुख्य वक्ता डंबरुधर कर्मी मौजूद रहे।
सभी सत्रों की अध्यक्षता शिशु मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हिरोज कुमार चांद ने की। जुबली कमेटी के सचिव नरोत्तम सेलमा ने स्वागत भाषण दिया, जबकि पूर्व छात्र शुभ्रांशु शुभ्रजीत सेलमा ने मंच का संचालन किया। उपस्थित अतिथियों ने विद्यालय की 25 वर्षों की उपलब्धियों और शिक्षा के क्षेत्र में इसके योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि यह रजत जयंती केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि अतीत की स्मृतियों को संजोकर भविष्य के नए सपने देखने का अवसर है। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जुबली कमेटी के अध्यक्ष नैमि चांद जैन, प्रधानाचार्य बासुदेव सेलमा, कोषाध्यक्ष सुनील केडिया सहित समिति के सभी सदस्यों, पूर्व छात्र संसद, प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों और सभी गुरुजी-गुरुमाताओं का विशेष सहयोग रहा।





