सरकारी धन का हो रहा दुरूपयोग
राजगांगपुर शहर में जनता कि गाढ़ी कमाई से भरा जाने वाला टैक्स के पैसों का अधिकारी कर रहे है दुरूपयोग
रामप्रवेश चौधरी ( संवाददाता )
राजगांगपुर : जनता द्वारा दिया जाने वाला टैक्स के पैसे को सरकारी अधिकारीयो द्वारा किस तरह दुरूपयोग किया जाता है यह देखना है तो कभी राजगांगपुर आइए।
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर में की जा रही सरकारी कार्यों में जनता के टैक्स का पैसा खुल्लम खुल्ला सरकारी अधिकारी द्वारा पानी की तरह बहाई जा रही है।
लाखों की लागत से किया जाने वाला कार्य कुछ ही दिनों में बदहाल होते देखा जा रहा है। राजगांगपुर शहर में इसके अनेकों उदाहरण देखने को मिल रहे है। स्थानीय पत्रकारो द्वारा बारम्बार ऐसे मामलो को समाचार पत्र एवं प्रसारण के माध्यम से उठाया जा रहा है। पर इसके बाद भी अधिकारीयो के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है।
इससे यह साबित होता है कि घोटाले की इस खेती में अधिकारियों और ठेकेदारो की बराबर मिलीभगत है।
जनता जो अपनी गाढ़ी कमाई से टैक्स सरकार को किसी न किसी माध्यम से देता आ रहा हैं,अगर अभी भी अपने द्वारा दी गई टैक्स का हिसाब नहीं रखता तो हो सकता है कि जनता को आगामी दिनों में इससे भी बुरा हाल देखने को मिले।
शहर के बुद्धजीवियो में इस बात की भी चर्चा है कि अंग्रेजों को भगाने में जितनी कुर्बानी देनी पड़ी थी उससे कहीं ज्यादा कुर्बानी भारतीय लूट तंत्र को हटाने में देना पड़ सकता है।
नागरिको को भी इस लूट तंत्र को रोकने के लिए आगे आना होगा ताकी उनके द्वारा दिए जाने वाला टेक्स के पैसे को देश की उन्नती मे सही जगह खर्च किया जा सके।





