तालचेर का दुख बाईपास ट्रैफिक चौक
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
तालचेर:-तालचेर एक औद्योगिक क्षेत्र है, इसलिए हर दिन हजारों लोग बाईपास से आते-जाते हैं। लेकिन सड़क पर पानी भरा रहता है, जिससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट में काफी दिक्कत होती है। जिसे तालचेर का दुख बाईपास ट्रैफिक चौक कहते हैं। इस बारे में आज जिला स्तरीय जन सुनानी कार्यक्रम में जागरूक नागरिकों की तरफ से जिला कलेक्टर को शिकायत दी गई है। यह ट्रैफिक चौराहा रोड़ साल भर पानी से भरा रहता है, थोड़ी सी बारिश होने पर जल जमाव हो जाता है, और आम लोगों को पानी भरे होने से दिक्कत हो रही है। उस सड़क पर पानी भरा होने की वजह से सड़क पूरी तरह खराब होकर गड्ढों में बदल गई है। इस सड़क पर गड्ढे होने की वजह से हर दिन दुर्घटनाएं होते रहते हैं। नाले में पानी की निकासी न हो पाने की वजह से पूरा नाला जमीन में धंस गया है। स्थानीय नगरपालिका या राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सड़क की मरम्मत नहीं कर रहा है, इसलिए पानी भरे होने के साथ-साथ सड़क की हालत भी दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। यह बाईपास ट्रैफिक चौराहा शहर का मुख्य सड़क है, इसलिए यह सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल, स्कूल कॉलेज, अलग-अलग सरकारी ऑफिस को जोड़ता है। चूंकि तालचेर की प्रसिद्ध गणेश पूजा आने वाली है, इसलिए इस समस्या को गणेश पुजा से पहले ही सामाधान करने की मांग की जा रही । आज यह क्लेम आवेदन देते करते समय प्रदीप महाराणा, जितेंद्र महापात्रा, क्षितिश साहू, ज्ञानेश हरिचंदन खास तौर पर मौजूद थे।





