वेवफाई के आरोप में प्रेमी युवक गिरफ्तार
विवाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और फिर प्रेमिका को छोड़ कर फरार हो जाने वाले प्रेमी युवक को पुलिस गिरफ्तार कर फारवर्ड करने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना बिरमित्रापुर थाना क्षेत्र में आनेवाले कुवारमुंडा पुलिस चौकी की है। प्राप्त सूचना के अनुसार। विवाह का झांसा देकर एक युवती के साथ लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से मुकर जाने के एक मामले में, प्रेमिका द्वारा पुलिस का दरवाजा खटखटाने के बाद आरोपी प्रेमी फरार हो गया था। इस मामले में बीरमित्रपुर थाने में मामला संख्या 49 / 22 दर्ज किया गया है। घटना के बाद से ही आरोपी प्रेमी बीरमित्रपुर के बिरकेरा इलाके का रहने वाला 19 वर्षीय युवक मनमोहन कुमार, फरार चल रहा था। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश और तलाश अभियान तेज कर दी थी। पुलिस ने आरोपी युवक को 3 अक्टूबर , शनिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया है।





