राशन डीलर संघ ने लिया अनिश्चित कालीन हड़ताल का निर्णय

राशन डीलर संघ मनोहरपुर के बैनर तले राशन डीलरों ने मांग पूरी ना होने पर 1.1.2024 से अनिश्चित क़ालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।

राशन डीलर संघ ने लिया अनिश्चित कालीन हड़ताल का निर्णय

गोवर्धन ठाकुर (संवाददाता) 

मनोहरपुर: ऑल इंडिया राशन डीलर संघ के आह्वान पर राशन डीलर संघ मनोहरपुर के बैनर तले मनोहरपुर प्रखंड़ क्षेत्र में आनेवाले राशन डीलरों ने अपने नौ सूत्रीय माँगो को लेकर मनोहरपुर खंड़ विकास अधिकारी को एक ज्ञापन सौपा एवं प्रखंड़ कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन कर प्रस्तावित मांगो को लेकर प्रशासन के विरुद्ध में जमकर नारेबाज़ी की।

इस दौरान प्रखंड के राशन डीलर प्रतिनिधिमंडल,डीलर संघ के अध्यक्ष सुनील साह एवं सचिव जयप्रकाश महतो के नेतृत्व में  मनोहरपुर खंड़ विकास अधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शक्तिकुंज को माँगे पूरी ना होने पर आगामी 1 जनवरी 2024 से अनिश्चित क़ालीन पर जाने की चेतावनी दी। 

ये है माँगे और हड़ताल की वजह -

• प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (अंतोदया खाद्य योजना) के तहत वितरित किये गये सूखे खाद्यान्नो के बकाया कमीशन डीलरो को अब तक भूगतान नही होने के कारण।

• अनुकम्पा के प्रावधानों में बदलाव कर दिये जाने के कारण ।

• कमीशन में वृद्धि नही करने और मानदेय की स्वीकृति नही देने के कारण।

• ई-पोस मशीन में 2जी सर्वर को अब तक 4जी सर्वर में परिवर्तनं नही होने से होने वाले परेशानियों के कारण।

• निम्न स्तर का (भार मापक) वनज मशीन देकर अवैध खर्चा बढ़ाने के कारण।

• आनज वितरण के अलावे विक्रेताओं से करवाये जा रहे अन्य कार्यों के एवज में किसी भी प्रकार का भुगतान नही किये जाने के कारण।

• आनज उठाव से लेकर लाभुक वितरण होने तक के दौरान हो रहे व्यवहारिक परेशानी का उचित समाधान नही होने के कारण।

• द्वार तक वितरण बहाल की जाय अथवा 70 से 75 रूपये प्रति क्विंटल राशि का भुगतान करने के संबद्ध में।

इस विरोध प्रदर्शन में गुरूवारी देवगम, जयकिशन महतो, सुधीर कुमार महतो , एवं प्रखंड के सभी राशन डीलर उपस्थित थे।