राजगांगपुर ट्रक मालिक संघ ने आधुनिक एंबूलेंस और शव फ्रीजर समाज को किया समर्पित

राजगांगपुर ट्रक मालिक संघ द्वारा स्थानीय निवासियों के लिए पहले से ही एम्बुलेंस और विभिन्न उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे थे। हालांकि, दूर-दराज के मरीजों के इलाज के लिए ऐसी कोई सुविधा न होने के कारण, लोगों को राउरकेला से महंगे खर्च पर एम्बुलेंस मंगवाकर मरीजों को ले जाने के लिए निर्भर रहना पड़ता था।
इस समस्या को ध्यान में रखते हुए, राजगांगपुर ट्रक मालिक संघ की ओर से एक नई और आधुनिकीकृत एम्बुलेंस तथा शव संरक्षण फ्रीजर  का लोकार्पण किया गया। इसका उद्घाटन संघ के मुख्य संस्थापक इफ़्तियाक अहमद उर्फ पाका बाबू ने, संघ के अध्यक्ष राकेश नंदा की उपस्थिति में किया और इसे राजगांगपुर अंचल के लोगों को समर्पित किया।
इस कार्यक्रम के दौरान संघ के कई गणमान्य पदाधिकारियों और सदस्यों को सम्मानित किया गया, जिनमें  साधारण संपादक, मनोज कुमार बांका, कार्यकारी अध्यक्ष शिव नारायण मोहंती, 
 उपाध्यक्ष एम. डी. नीलम, तनवीर आलम, सह संपादक, चंदन सिंह, अजय कुमार ठाकुर, ट्रक मालिक संघ संस्थापक सदस्य ,केदार प्रसाद सिंह, उपेंद्र प्रधान, इंद्रजीत सिंह, पवन कुमार गढ़ोड़िया, मनोज सुलतानिया आदि व्यक्ति प्रमूख रूप से शामिल थे।  इस पूरे कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार बांका द्वारा किया गया।