मनरेगा कर्मचारी 16 अप्रैल से सांकेतिक हड़ताल पर

मनरेगा कर्मचारी 16 अप्रैल से सांकेतिक हड़ताल पर

हर्रैया में मनरेगा कर्मचारी 16 अप्रैल से सांकेतिक हड़ताल पर, 8 माह का मानदेय बकाया  
हर्रैया, बस्ती | 16 अप्रैल 2026

उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ, ब्लॉक इकाई विकास खंड हैरैया, बस्ती ने 8 माह से मानदेय न मिलने और 4 अक्टूबर 2021 को मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन न होने के विरोध में सांकेतिक हड़ताल का एलान किया है।

ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश सिंह की ओर से जारी पत्र के अनुसार, हैरैया विकास खंड के समस्त मनरेगा कर्मचारी 16.04.2026 से 25.04.2026 तक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। संघ का कहना है कि 8 माह का बकाया मानदेय, एचआर/बीसी मानदेय बढ़ोतरी और 20 वर्षों से कार्यरत मनरेगा कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर बार-बार शासन-प्रशासन को अवगत कराया गया, पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पत्र में आगे कहा गया है कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 26.04.2026 को प्रत्येक ब्लॉक से मुख्यमंत्री को संबोधित पोस्ट कार्ड भेजे जाएंगे। इसके बाद 01.05.2026 को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बस्ती को सौंपा जाएगा।

कार्यक्रम में एपीओ आनंद मिश्रा, अकाउंटेंट दिनेश शुक्ला, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, सर्वेश पाण्डेय, अवनीश मिश्रा, राम लील, अनिल कुमार, देवेंद्र सिंह यादव, जग लाल, संजीत सिंह, ओम प्रकाश सिंह, घनश्याम त्रिपाठी, दिवाकर विक्रम, अशोक कुमार, अनिल कुमार, विशाल कुमार, सबीर अली, विजय कुमार, सुनील तिवारी, महेश कुमार, रीता देवी, उर्मिला, गीता देवी, गौतम देवी, मीरा यादव, नन्द किशोर, वीरेन्द्र, शैलेन्द्र पांडेय एवं समस्त ग्राम रोजगार सेवक शामिल हुए ।