स्कूल में तैयार की जा रही थी नकली शराब
सूत्र:राउरकेला आबकारी विभाग -1
राउरकेला आबकारी विभाग ने फिर एक बार नकली शराब बनाने की फैक्टरी का पर्दाफास किया है
राउरकेला आबकारी विभाग आबकारी अधीक्षक के निर्देशानुसार चलित माह की ग्यारह तारीक को बिसरा थाना क्षेत्र में आनेवाले फुलझर गाँव के संत कबीरी पब्लिक स्कूल में चेकिंग ड्यूटी के दौरान 936 लीटर नकली केट फोरेंसिक शराब जब्त की जिसमें नाइट गर्ल ,ड्रीम गर्ल, व अन्य ब्रांड़ की शराबे थी जिनकी संख्या कुल मिलाकर 104 पेटी हुई।
आबकारी विभाग ने मौके से बाजार में बिकने के लिए तैयार शराब के अलावा -1982 कार्क .शीशी में लगने वाले स्टिकर स्टिकर जिनमे शीशी के आगे लगाए जाने वाले 432 स्टीकर और शीशी के पीछे लगाई जाने वाली 672 स्टीकर, एक मारुति कार जब्त की है। इस मामले में मौके से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार फूलझर के एक निजी स्कूल के एक हिस्से में नकली शराब तैयार कर राउरकेला व आसपास के विभिन्न ढावो में बेचा जा रहा था। नकली शराब के इस कारोबार को स्कूल प्रबंधक सुरेंद्र बडाइक एक अन्य व्यक्ति पवन कुमार मित्तल के साथ मिलकर कर रहा था।
झारखंड से शराब लाकर ओडिशा में बिकने वाले नामी दामी ब्रांड़ का रूप देकर बाजार में खपाया जा रहा था इस कार्य में उपयोग की जाने वाली कार भी आबकारी विभाग ने जब्त की है।
इससे पहले भी आबकारी विभाग ने पानपोष अंचल में नये पूल के निकट एक घर में चल रहे नकली शराब फैक्टरी का पर्दाफास किया था।
सुंदरगढ़ जिले में किस तरह बिकती है नकली शराब सारांश दैनिक में इसे प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी।
पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं।





