मतदाता सूची का पुनरीक्षण को लेकर बैठक आयोजित

मतदाता सूची का पुनरीक्षण को लेकर बैठक आयोजित

सुंदरगढ़ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
सुंदरगढ़, 07 नवंबर 2026: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, 1 जनवरी 2027 को अर्हता तिथि (Qualifying Date) मानते हुए मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) कार्यक्रम के संबंध में शनिवार को अपर जिलाधिकारी श्री सूरज पटनायक की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार आयोजित होने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पुनरीक्षण की पूरी समय-सारणी और विभिन्न चरणों की समय-सीमा से प्रतिनिधियों को अवगत कराया तथा इस कार्यक्रम के सफल कार्यान्वयन के लिए सभी से सहयोग की अपील की।
8 मतदान केंद्रों के पुनर्गठन पर बनी सहमति
बैठक में बताया गया कि जिले के 8 मतदान केंद्रों में मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक है, इसलिए निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार इनका तर्कसंगत पुनर्गठन (Rationalization) किया जाना आवश्यक है। ये मतदान केंद्र निम्नलिखित हैं:
 
 सेक्टर 14, ब्लॉक सी (1,202 मतदाता)
 सेक्टर 7, ब्लॉक सी (1,220 मतदाता)
 मधुसूदनपाली (1,216 मतदाता)
 खदान साइडिंग-2 (1,219 मतदाता)
 छेंड हाउसिंग कॉलोनी (1,327 मतदाता)
 खरियाबहाल कोएल बैंक (1,310 मतदाता)
 प्लांट साइट (1,240 मतदाता)
 राजगांगपुर (1,220 मतदाता)

इन 8 मतदान केंद्रों के पुनर्गठन प्रस्ताव पर गहन चर्चा के बाद बैठक में मौजूद सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से अपनी सहमति व्यक्त की। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि इन 8 केंद्रों के अलावा अन्य किसी भी मतदान केंद्र का पुनर्गठन नहीं किया जाएगा।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) की समय-सारणी:
 
20 नवंबर 2026: मतदान केंद्रों का तर्कसंगत पुनर्गठन।
 30 नवंबर 2026: एकीकृत प्रारूप (Draft) मतदाता सूची का प्रकाशन।
 30 नवंबर से 30 दिसंबर 2026: दावों और आत्तियों को दाखिल करने की अवधि।
  16 जनवरी 2027: प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण।
 
प्रशासन द्वारा इस पुनरीक्षण प्रक्रिया को सटीक, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सभी राजनीतिक दलों, उनके प्रतिनिधियों और आम मतदाताओं से सक्रिय सहयोग का अनुरोध किया गया है। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।
इस बैठक में अपर जिलाधिकारी अभिमन्यु माझी, उप जिलाधिकारी (निर्वाचन) प्रधान के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि जयनारायण त्रिपाठी, परशुराम सराफ, श्री राधामोहन पटेल, भेषज रथ,  अजीत प्रसाद और  प्रभात नंदा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।