भातृमिलन समारोह भव्य रूप से संपन्न

सांस्कृतिक, पारिवारिक संबंधों का अटूट बंधन: 'भ्रातृ मिलन 2026' भव्य रूप से संपन्न।

सुशांत मलिक (संवाददाता) 

कलाहांडी जिले के कार्लामुंडा ब्लॉक के अंतर्गत स। मालपड़ा धान मंडी में एक अत्यंत भव्य और उत्साहपूर्ण वातावरण में 'बेराजाल वंश, पश्चिमी ओडिशा' की ओर से 'भ्रातृ मिलन 2026' का आयोजन किया गया। इस महामिलन समारोह का आयोजन अध्यक्ष कुलमणि साहू, उपाध्यक्ष धुबलेश्वर साहू, सोमनाथ साहू, सचिव सुबलया साहू, कोषाध्यक्ष अश्विनी कुमार साहू और कार्यकारी समिति के सभी सदस्यों की प्रत्यक्ष देखरेख में किया गया।

इस समारोह में मुख्य अतिथियों के रूप में बलांगीर से राजकुमार साहू, नारायण साहू; बरगढ़ से ललित साहू; जयपाटन से नरेश साहू, शशिकुमार साहू, परमानंद साहू; बरगढ़ की सरपंच सुमित्रा साहू और कार्लामुंडा की सरपंच, स्वर्णलता साहू मंच पर आसीन रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में विचार रखे और विजेताओं व सम्मानित व्यक्तियों को पुरस्कार प्रदान किए।
कार्यक्रम की शुरुआत सालेपाली गाँव के पुजारी गुरुबारू साहू के निवास से एक भव्य मशाल यात्रा के साथ हुई। पारंपरिक रीति-रिवाजों और पूजा-अर्चना के साथ इष्ट राहुल देवता की आराधना की गई। इस दौरान सामूहिक प्रसाद सेवन, पारंपरिक अभिवादन और 'पूज्य पूजा' का आयोजन किया गया। वंश के प्रतिष्ठित सदस्य चैतन्य साहू को 'शिक्षारत्न सम्मान' और महेंद्र साहू को ,कला रत्न सम्मान' से अलंकृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन काजल साहू, क्षीरसिंधु साहू, तुषार साहू और आशीष साहू ने किया। वंश से जुड़े विशेष गीतों की प्रस्तुति डॉली साहू और क्षीरसिंधु साहू ने दी, जिसने सभी की खूब प्रशंसा बटोरी।

 खाद्य समिति के प्रमुख विजय साहू और अन्य सहयोगियों द्वारा अत्यंत अनुशासित ढंग से भोजन व प्रसाद परोसा गया। पारंपरिक 'आरिसा पीठा' (मिठाई) की सौंधी खुशबू ने इस समारोह के आनंद को और अधिक बढ़ा दिया। यह मिलन महोत्सव समाज को भाईचारे का एक नया दिशा-निर्देश, युवा पीढ़ी को शिक्षा, संस्कार और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने का संदेश देने के साथ-साथ एक नई जागृति और परंपरा की अनूठी झलक पेश करने में पूरी तरह सफल रहा। अंत में, सोमनाथ साहू ने मंच पर आसीन अतिथियों, वंश के सभी बड़ों , भाई-बहनों और माताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।