भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत छेंड मंडल में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
राज्य सरकार के निर्देशानुसार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर राउरकेला विधानसभा, राउरकेला संगठनिक जिले के छेंड मंडल में मंडल अध्यक्ष बटकृष्ण नायक की देखरेख और नेतृत्व में आयोजित किया गया। यह दो दिवसीय शिविर दिनांक 1 और 2 अप्रैल को उमाशंकर मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया था। जिला अध्यक्ष पूर्णिमा केरकेटा ने उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लिया और दीप जलाकर इसकी शुरुआत की और जिला प्रभारी बटकिशोर मिश्रा ने कार्यक्रम को नेतृत्व किया। इस प्रशिक्षण शिविर में राज्य प्रवक्ता धीरेन सेनापति, जिला कार्यक्रम संयोजक जगबंधू बेहरा, जिला प्रवक्ता गंगाधर दाश, जिला उपाध्यक्ष सत्या प्रियंका साहू, जिला संपादक प्रताप दास, सोशल मीडिया संयोजक नवीन गुप्ता आदी कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षण दिया। जिला कोषाध्यक्ष सत्यपद शर्मा, रोशन साहूब मंडल अधिकारी कमला कांत बारिक, मंडल उपाध्यक्ष जेंटल परिदा, महिला मोर्चा अध्यक्ष रूपश्री दास, उपाध्यक्ष सरत साहा, बाबू परिदा, पंकज प्रसाद, रमाकांत पांडे, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अभिराम दास, मिनती देवता , रोशन साहू, चंदा गिरी, बनुप जेना, सुनील पांडे, सुशांत नायक, रमाकांत पांडे और कई दूसरे कार्यकर्ता मौजूद थे।





