बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा गिरफ्तार

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा गिरफ्तार

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली की घटना पर कहा- "बरेली में एक मौलाना भूल गया था कि शासन किसका है। वह धमकी देकर जाम लगाने की बात करता था, लेकिन हमने कहा कि न जाम होगा, न कर्फ्यू लगेगा।

हम ऐसा सबक सिखाएंगे कि तुम्हारी आने वाली पीढ़ियां भी दंगा करना भूल जाएंगी।" योगी आदित्यनाथ ने जोर देकर कहा कि 2017 के बाद उनकी सरकार ने दंगाइयों को चुन-चुनकर सजा दी और ऐसी भाषा में जवाब दिया, जो वे समझते थे।

आपको बतादें कि-

बरेली हिंसा पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्या ने खुलासा किया है कि,बरेली हिंसा की रूप रेखा 7 दिनों से तैयार की जा रही थी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस ने चाकू, तमंचे, ब्लेड और पेट्रोल की बोतलें बरामद की हैं।
बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा गिरफ्तार कर लिया गया है, फिलहाल उन्हें 14 दिन के लिए जेल भेजा गया है। और कुल 10 प्राथमिकी दर्ज हुई है। 

उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार (26 सितंबर) को हुए बवाल के मामले में इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बरेली पुलिस ने पत्रकार सम्मेलन  में बताया कि जुमे की नमाज के बाद पुलिस फोर्स के साथ धक्का मुक्की करने की कोशिश की गई. इस मामले में 10प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और मौलाना तौकीर रजा सहित 8 लोग गिरफ्तार हुए हैं। मौलाना को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.