बडगांव में हो रहा है प्रशासनिक आदेशों का उलंघन
गंगाधर शा ( संवाददाता )
बडगांव : सुंदरगढ़ जिला प्रशासन बैश्विक महामरी कोरोना को हराने व लोंगों को संक्रमण से बचाने के लिए हर संभव प्रयाश कर रही है,वही कुछ लोग है कि प्रशासनिक आदेशों का उल्लंघन करने से बाज़ नहीं आ रहे है |
ऐसा ही एक मामला सामने आया है ,जिले के बडगांव ब्लाक से | बडगांव बस अड्डे पर कुछ सब्जी बेचने वाले प्रशासनिक आदेशों का उल्लंघन कर तय जगह पर आपनी दुकान ना लगा कर जबरन बस अड्डे पर सब्जी दुकान लगा रहे है ,जबकि स्थानीय तहसीलदार ,पुलिस,और ब्लाक कर्मचारी इन लोंगों को कई बार मना कर चुके है | इन लोंगों को आपनी दुकान लगाने के लिए जगह भी चिन्हित किया गया है जहाँ शारीरिक दूरता को ध्यान में रखते हुए जगह चिन्हित किया गया है | पर स्थानीय प्रशासन के आदेशों का उलंघन कर कुछ शब्जी विक्रेता जबरन बस अड्डे पर ही अपनी दुकान लगा रहे है | और कुछ सब्जी विक्रेता प्रशासन द्वारा चिन्हित जगह पर अपनी दुकान लगा रहे है | सामान्तः बस अड्डे जैसी जगहों पर भीड़-भाड अधिक होती है सब्जी बिक्रेताओ कि वजह से भीड़ और ज्यादा होगी जिससे कोरोना जैसी बीमारी को बढ़ावा मिलेगा |
बडगांव बस अड्डे पर दुकान लगाने वाले सब्जी विक्रेताओं से "सारांश दैनिक" अनुरोध करता है कि आप सब तहसीलदार के बताये जगह पर अन्य दुकानदारों के साथ मिलकर उचित दुरी पर अपनी दुकान लगाये | कोरोना को हराने में आपकी ओर से यह बहुत बड़ा कदम होगा |





