चोरी के आरोप में तीन आदतन अपराधी गिरफ्तार

राउरकेला के सेक्टर 7 थाना ने एक चोरी के मामला का खुलासा करते हूए बताया कि- दिनांक 25.09.2025 को सुबह 11.30 बजे शिकायतकर्ता तनुजा सुना (50) पत्नी स्वर्गीय रबी सुना, क्वार्टर नंबर सी-168, सेक्टर 07, थाना- सेक्टर 07, राउरकेला जिला सुंदरगढ़ ने थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाई कि, दिनांक 16.09.2025 को लगभग 6.15 बजे वे तपस्विनी एक्सप्रेस ट्रेन से पुरी गए थे और 24.09.2025 को सुबह 10.45 बजे राउरकेला लौट आए। राउरकेला में अपने घर पहुंचने के बाद, उन्होंने पाया कि उनकी एक्टिवा (होंडा) 5जी स्कूटी उस जगह पर नहीं थी जहां उन्होंने इसे रखा था। फिर उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जो मुख्य द्वार पर लगा था और यह पाया गया कि 23.09.2025 को लगभग 01.57 बजे चेहरे पर नकाब पहने कुछ अज्ञात अपराधियों ने रात में उसके क्वार्टर सी-168, सेक्टर 07 के ताले और हुक तोड़कर/काटकर एक्टिवा (होंडा) 5जी स्कूटी, रजिस्टर्ड नंबर ओडी 14एन 0157 और चांदी की पायल की चोरी की। पुलिस ने इस चोरी की गुत्थी को सुलझाने के लिए जोन-I, राउरकेला के उप पुलिस अधीक्षक, जोगेश पंडा़ के नेतृत्व में सेक्टर-7 पुलिस स्टेशन कर्मचारियों को लेकर एक टीम गठित की गई। टीम ने प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए सभी पारंपरिक और तकनीकी सुरागों का सत्यापन किया और नीचे उल्लिखित अपराधियों को गिरफ्तार किया ।

गिरफ्तार किये गये आरोपीगण

1. कैफ@ एमडी कैफ आलम (19) पुत्र-एमडी मकसूद आलम

2. छोटू@ फरीद खान (24), पुत्र एमडी जायनूल

3.झूले@इरफ़ान अंसारी (19) पुत्र-करीम अंसारी।
सभी आरोपी राउरकेला के माल गोदाम, वार्ड-10, निकट काली मंदिर के रहने वाले है। 

 जब्त सामान

1. होडा़ एक्टिवा स्कूटी,रजि.नंबर , ओडीOD 14 एन-0157

2. एक जोड़ी चांदी की पायल

3. दो सोने की उंगली की अंगूठी

4. दो सोने की चेन

5. एक बोल्ट कटर मशीन

6. एक सीसीटीवी कैमरा

इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध सेक्टर -7 थाना में 
1. सेक्टर 07 थानाकांड़ संख्या 217 दिनांक 25.09.2025 यू/एस 331 (4)/305 (ए) बीएनएस यू/एस 331 (4)/305 (ए)/3 (5) बीएनएस में बदल गया।

2. सेक्टर 07 थानाकांड़ संख्या 92 दिनांक 19.05.2025 धारा 304 (2)/3 (5) बीएनएस

3. सेक्टर 07 थानाकांड़ संख्या 184 दिनांक 27.08.2025 धारा 331 (3)/3 (5) बीएनएस

4. सेक्टर 07 थानाकांड़ संख्या- 185 दिनांक 27.08.2025 धारा 331 (3)/3 (5) बीएनएस दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपीयों के विरुद्ध राउरकेला के विभिन्न थानों में कई अपराधिक मामले दर्ज है और‌ ये सभी आदतन अपराधी है। यह किसी गिरोह के सदस्य भी हो सकते है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।