बिलाइगढ़ में पकडी गई 19 पैकेट गाँजा
सुमित जायसवाल (मीडिया प्रभारी)
छत्तीसगढ़ के बीलाईगढ़ में आज बडी़ मात्रा में गाँजा पकड़ा गया है।
यह गाँजा एक कार (एच आर 35 आर 9468) की डिक्की में रखकर ओड़िशा के बरगढ़ से बिलाईगढ़ के रास्ते हरियाणा लेकर जाया जा रहा था।
पुलिस ने कार से 19 पैकेट गाँजा और कार को जब्त कर दिनेश कुमार (35),पिता रामसिंह, निवासी -महेन्द्रगढ़ (हरियाणा)
जसवीर (32),पिता-सिद्धराम, निवासी -मैनपूरी (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। जब्त गाँजा की कीमत ₹114000 बताई जा रही है। आरोपियो पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर बडो़दरा बाजार उप कारागार भेज दिया गया है।





