बडगांव में चार जुआडी गिरफ्तार

बडगांव में चार जुआडी गिरफ्तार
बडगांव में चार जुआडी गिरफ्तार

गंगाधर शा (संवाददाता )

बड़गाँव : सुंदरगढ़ जिला के बड़गांव थाना क्षेत्र में आनेवाले खुरापाली गांव में बड़गांव पुलिस ने जुवाडियो के ऊपर धावा बोल कर मौके से जुआ खेल रहे जुवाडियो समेत तास,पैसा,मोबाइल,वाहन व अन्य समाग्रियाँ जब्त की।

बड़गांव थाना क्षेत्र के खुरापाली गांव के कुछ युवक गांव के एक खाली घर में जुआ खेल रहे थे, बड़गांव थाना के भार प्राप्त अधिकारी बीर किशोर मल्लिक ने शदलबल जुआ अड्डे पर धावा बोलकर चार जुआडियो को गिरफ्तार करने में सफल हुए।
और बाकी जुआडी़ फरार होने में सफल रहे।
गिरफ्तार जुआडीयो में घोषरापाड़ा गांव के अजय केशरी, कुतरा अंचल के विजय खेस, बांधपाड़ा अंचल के बिनोद मांझी और खुरापाली गांव के नवीन चंदन,है।
जुआ स्थल पर पुलिस की छापेमारी के दौरान फरार जुआडियो को गिरफ्तार करने के लिए, बड़गांव पुलिस संभावित स्थानो पर छापेमारी कर रही है।
पुलिस द्वारा जुआ स्थल से ₹15240,नगद एक कार क्रमाँक ओडी 16 सी 6345,दो मोटरसाइकल, चार स्कूटी,और छः मोबाइल फोन जब्त किया गया है।