पीएम श्री स्कूलों में निकली भर्ती

पीएम श्री स्कूलों में निकली भर्ती

 जिले में पीएम श्री स्कूलों में भर्ती, खेल और संगीत टीचर के लिए 5 नवंबर तक आवेदन

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के पीएम श्री विद्यालयों में खेल, योग और संगीत प्रशिक्षकों की भर्ती निकली है। जिला शिक्षा अधिकारी ने 29 अक्टूबर को इसका नोटिस जारी किया है।
ये भर्ती वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अंशकालिक आधार पर होगी। जो भी इच्छुक है, वो 5 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।विभाग ने साफ किया है कि आवेदन जिला कार्यालय में नहीं लिया जाएगा। जिस स्कूल के लिए आवेदन करना है, उसी स्कूल के कार्यालय में जाकर व्यक्तिगत रूप से फार्म जमा करना होगा। फार्म के साथ अपनी पढ़ाई और अन्य योग्यता के प्रमाण पत्रों की फोटो कॉपी लगाना जरूरी किस आखिरी तारीख के बाद आए किसी भी आवेदन पर विचार नहीं होगा।