पत्नी का गला घोट कर हत्या करने के बाद पति ने स्वयं लगा ली फांसी
नव विवाहिता पत्नी की हत्या के बाद पति ने खेत में पेड़ पर फांसी लगाकर की खुदकुशी
पहले विवाह की तस्वीर फिर मौत की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल
छत्तीसगढ़ के जिला परपोडी थाना क्षेत्र ग्राम पथरी कला में एक युवक ने अपनी नव विवाहिता पत्नी की गला घोट कर हत्या करने के बाद स्वयं एक पेड़ पर फंदा डालकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है, दोनों के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया इस घटना के बाद परिवार सहित गांव में शोक का माहौल है।

परपौड़ी थाना से मिली जानकारी के अनुसार साजा ब्लॉक के ग्राम पथरी कला में युवक यशवंत वर्मा ने वापसी विवाद एवं बहस के दौरान आवेश में आकर अपनी पत्नी नंदिनी वर्मा की गमछा से गला घोठकर हत्या कर दी घटना को अंजाम देने के कुछ समय बाद युवक ने अपने घर से थोडी़ दूर में स्थित दर नवागांव स्थित अपने खेत में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उक्त दंपती का विवाह 7 माह पहले हुआ था आरोपी अपनी पत्नी को शुक्रवार की सुबह ससुराल लेकर सुबह अपने ससुराल से अपनी पत्नी को लेकर अपने गांव के लिए रवाना हुआ था ग्राम पथरी कला आने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई जिसके बाद युवक ने वारदात को अपने घर के एक कमरे में अंजाम दिया फिर घर का कुछ काम करने के बाद मौका देखकर घर से निकल गया घर में दोनों के अलावा यशवंत की मां प्यारी बाई घर के दूसरे कमरे में थी जिसने इस वारदात की स्पष्ट जानकारी पुलिस को दी।





