डी कंपनी के नाम से विख्यात सख्श का सभासद बनना बना चर्चा‌ का बिषय

डी कंपनी के नाम से विख्यात  सख्श का सभासद बनना बना चर्चा‌ का बिषय

डी कम्पनी के नाम से मशहूर गा़ंजा तस्कर के मनोनीत सभासद बनने की  घटना जिले में चर्चा का बिषय बना हुआ है। बस्ती जिले के हर्रैया नगर पंचायत में सरकार की यह मेहरबानी की चर्चा आज जिले के गली गली में हो रही है।
माननीय के आशीर्वाद से क‌ई जिलों में गांजा का जंजाल फैलाकर स्वयं माननीय बन बैठा कुंवर नगर हर्रैया कस्बा निवासी दीपक चौहान। जिसके ऊपर क‌ई थानों में मारपीट, गांजा तस्करी सहित क‌ई संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है । क्षेत्र में गांजा तस्करी के आरोप उसपर अक्सर लगते रहते है सत्ताधारी दल में उसका बहुत पहुंच है जिससे उसके खिलाफ कोई मुंह खोलने को राजी भी नहीं है। लोगों का यह मानना है,कि अब माननीय बन जाने के बाद उसकी हनक और बढ़ जायेगी और वही पुलिस जो उसे अपराधी समझती है उसे सलामी ठोकेगी ।योगी सरकार में जहां अपराधी जहन्नुम पहुचाये जाते हैं वही बस्ती जिले के माननीय की कृपा से अपराधी को सदन में जनता की बात रखनी है । चर्चा तो यह भी है स्थानीय नेताओं का वरदहस्त उसके ऊपर है
 जबकि उसके ऊपर  थाना हर्रैया   बस्ती अयोध्या जनपद और गोंडा जनपद के क‌ई थानों मे मुकदमा पंजीकृत है ।यह बात जिले के नेतृत्व को इल्म नहीं है हजम नहीं होती कुछ लोगों का कहना की दीपक सलामी दागने में माहिर है इसलिए सत्ता के ताले में इसकी भी कुंजी फिट है। सूत्र तो यह भी बताते हैं क‌ई मानीनीयों के द्वारा फेसबुक और व्हाट्स‌प पर माला पहनाई जा रही तस्वीर बधाई संदेश के साथ पोस्ट की गई जो काफी वायरल हो रही है।