योगेश्वरी चेरीटेबल ट्रस्ट ने कोरोना वारियरों को किया सम्मानित

योगेश्वरी चेरीटेबल ट्रस्ट ने कोरोना वारियरों को किया सम्मानित
योगेश्वरी चेरीटेबल ट्रस्ट ने कोरोना वारियरों को किया सम्मानित

रामप्रवेश चौधरी (संवाददाता)   

राजगांगपुर : योगेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से करोना वारियर्स को सम्मान पत्र के साथ समानित किया गया |

सुंदरगढ़ जिला के राजगंगपुर में  कोविड19 की दूसरी लहर ने कई लोगों के जीवन में उथल-पुथल ला दी ,कई लोंगों के परिवार को तबाह कर रख दिया |वही समाज में कई लोग ऐसे भी है जो कोरोना पीड़ितों कि मदद कर रहे है | राजगांगपुर में ऐसे ही सेवामई लोंगों को  योगेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया | योगेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से करोना वारियर्स को सम्मान पत्र के साथ समानित किया गया |

इस सम्मान समारोह में योगेश्वरी चेरीटेबल ट्रस्ट के राजगांगपुर शाखा की खातिर सेवा कार्य करने और अपने जीवन का बलिदान देने वाले करोना योद्धाओ के सम्मान में स्थानीय डाकबंगला में एक सम्मान सभा का आयोजन किया गया था |

 इस सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय तहसीलदार शरत कुमार बाग की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था |  इस अवसर पर एसडीपीओ डॉ साशा शेखर बेउरा सहित  अतिरिक्त तहसीलदार मनोरंजन नायक नगर पालिका के कार्यपालक अधिकारी बिनोद चंद्र पांडा बीजद राज्य अल्पसंख्यक सचिव सोयब आलम ,भाजपा निर्वाचन क्षेत्र अध्यक्ष शंकर सिंह ,बीजद नगर अध्यक्ष राजेंद्र कुमार बेहरा वरिष्ठ पत्रकार आशीष कुमार शतपति ,पूर्ण चंद्र पाढ़ी , रामप्रवेश चौधरी ,तन्मय सिंह ,अब्दुल रजक खान ,सुभाष चंद्र बेहरा 
 गिरिधारी सामल ,प्रफुल्ल कुमार साहू ,रमेश चंद्र केशरी, सुधीर कुमार दास को सम्मान पत्र से सम्मानित  किया गया  ट्रस्ट की ओर से शुभेंद्र राउत राय को इसका दायित्व दिया गया था | सम्मान समारोह के समापन पर वरिष्ठ पत्रकार रामप्रवेश चौधरी ने सम्मान समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद अर्पण किया |