ट्रांसफार्मर से कोयल चोरी अंधेरे में डूबा गाँव

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में स्थित नुआगांव प्रखण्ड अंतर्गत आनेवाले टांगरपाली गाँव के ओराम टोली में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप पडी़ है, जब हमने इसका कारण जानना चाहा तो पता चला कि एक सप्ताह पहले रविवार की मध्यरात्रि में असमाजिक तत्वों द्वारा ट्रांसफार्मर का कोयल चुरा लिया गया है। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को दी है, पर ‌अबतक कोई कार्यवाही ना होने से ओराम टोली गाँव में रहने वाले लोग पिछले एक सप्ताह से अंधेरे में ही रात गुजार रहे है। यह गाँव जंगली हाथी प्रभावित क्षेत्र में बसा हुआ है। लाइट ना होने से ग्रामीणों में हाथी का भय व्याप्त है।