छठ पूजा से पहले हुई तालाब की सफाई
आज की आधुनिक जीवन शैली में नित्यकर्म घरो तक सीमित होने से तालाबो का अश्तित्व खोने लगा है।
ऐसे में बंडामुंडा़ के समाजिक संगठन बजरंग दल व दुर्गा वाहिनी के सदस्यों द्वारा तालाब की सफाई किए जाने को सराहनीय कदम बताया जा रहा है। बंडा़मुंडा के रेलवे पुलिस बल तालाब वर्षो से गंदगी से पटा पड़ा था आसपास के लोगो के लिए कर्मकांड़, धार्मिक अनुष्ठान, आदि पुर्ण करने के लिए इसी तालाब का सहारा है। दीपावली के छठे दिन छठ पूजा का त्यौहार मनाया जाता है। इस पर्व को पालन करने के लिए जलाशयो की आवश्यकता पड़ती है। सप्ताह भर बाद छठ पर्व मनाया जाना है जिसे देखते हुए जलाशयो,नदी तटो की साफसफाई का काम जोरो पर है। ऐसे समय में तालाबो की सफाई के लिए बंडामुंडा़ के समाजिक कार्यकर्ताओं का आगे आना क़ाबिले तारीफ है। सेक्टर बी स्थित रेलवे पुलिस बल तालाब की सफाई करने के लिए बजरंग दल के लखन लोहार, बी मोहन राव, कुनाल पांडे, विश्वकर्मा, जय गुप्ता, राजेश दलई,शशाधर पंडाल, और दुर्गावाहिनी के संगीता महतो, सुनीता, मेमना, खुशी, भारती कुमारी सिंह, झूमा बनर्जी, संगीता सिंह, आदि ने प्रमुख भुमिका निभाई।





